
नमस्ते!
एक छोटे से शहर की गलियों से शुरू हुई इस यात्रा को आज 19 साल हो गए हैं। सच कहूँ तो, पहले तीन साल तो बस यही ढूँढने में बीत गए कि मुझे आख़िर करना क्या है। लेकिन आज, 16 साल के तज़ुर्बे के बाद, एक ठहराव और विश्वास है। अब इतना ज़रूर पता है कि लोगों से क्या कहना है, और कैसे कहना है।
मेरा मानना है कि कोई भी विज्ञापन तभी अपना जादू चलाता है, जब वह या तो आपके दिल को छू ले, या आपके दिमाग को झकझोर दे। बहुत से लोग विज्ञापनों के ज़रिए हमारे असली 'भारत' (देश की उन 60% धड़कनों) से जुड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैंने उस भारत को सिर्फ दूर से देखा नहीं है, मैंने उसे जिया है। मेरी जड़ें वहीं हैं और मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी सीख भी उसी मिट्टी से आई है।
शायद इसीलिए, इंसानी जज़्बातों के वो सारे रंग (हँसी, दर्द, प्यार, और उम्मीद) मेरे काम में अपने आप छलक आते हैं। कभी किसी गुनगुनाते गीत में, किसी छोटी सी कहानी में, तो कभी एकदम अपनी सी लगने वाली रोज़मर्रा की बातचीत में।
मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मेरी बातें भारी-भरकम और उलझी हुई न हों। बात एकदम सीधी, सरल और सच्ची हो। क्योंकि जब कोई बात पूरी ईमानदारी से दिल से निकलती है, तो वो सीधा जाकर लोगों के दिलों में बस जाती है। मेरे लिए, सबसे बेहतरीन विज्ञापन वही है जो आपके 'मन की बात' कह दे।
June 2022 - Present
McCann
Creative Director
Previously worked at FCB Interface on brands like Navneet Education, Mahindra Bolero Pik-Up, Max Life Insurance, and Hero MotoCorp. Following the Omnicom acquisition, currently working at McCann.
Also contributed to winning pitches for Savsol and Kasturi Cotton India.
2012- 2022
Mullen Lowe Lintas
Associate Creative Director
Worked on brands like Pepsodent, Surf Excel,
Close up, Wheel, Fair & Lovely, Lever Ayush, Knorr, Swachh Aadat Swachh Bharat, Kankhajura Tesan, Just Dial.
Worked on pitches for RAJASTHAN TOURISM, SUNFIT OIL & PAN PASAND.
2009 - 2012
Freelance Work as Writer
Associate writer in Comedy circus for Sony Channel.
Gag’s writer for Mastiii Channel and Dabangg channel.
Promo Writer in Dhamaal24-106.4 FM Channel for B.A.G. Film & Media Ltd.
Core Strengths
-
16+ years of experience in advertising and brand storytelling
-
Turning real-life insights into simple, relatable ideas
-
Writing jingles, scripts, and campaign narratives
-
Strong understanding of rural, small-town, and mass audiences
-
Leading and guiding creative teams with clarity and trust
-
Integrating AI tools across stages to accelerate ideation, refine scripts, and streamline workflow
-
Collaborating closely with clients to take ideas from first thought to final output
Clients

